What is Religion Part 1?(धर्म क्या है भाग 1?)

 

  सभी प्राणियों में मानव जीवन श्रेष्ठ है ,मानव जीवन अनमोल हैं।मनुष्य का जीवन ही मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। हमे मानव जीवन मिला है यह हमारा सौभाग्य है। हमे हमारे जीवन की कद्र करनी चाहिए ।मानव जीवन सभी जीवों में श्रेष्ठ हे उत्तम हैं। सभी प्राणियों में मनुष्य सबसे ज्यादा बुद्धिमान विवेकशील और समझदार प्राणी हैं। धरती पर आज तक अनगिनत जीवों ने जन्म लिया। करोड़ों प्रजातियां यहां रही लेकिन मनुष्य ने जितना विकास किया उतनी प्रगति आजतक किसी भी जीव को नहीं मिली। मनुष्य का जीवन सदैव से महान रहा है इसका एकमात्र कारण है जीव दया और और प्रकृति के प्रति सच्ची निष्ठा। मनुष्य सदैव से ही प्रकृति का पूजारी बनकर रहा है। मनुष्य का जन्म ही प्रकृति और जीवों की रक्षा करने के लिए हुआ है। आज भी हम सभी मनुष्य प्रकृति से प्रेम करते हैं। प्रकृति के प्रति हमारा अनुराग हमारा लगाव आज भी उतना ही जितना हमारे पूर्वजों का था। मनुष्य जीवन और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। बिना पर्यावरण मनुष्य का कोई वजूद नहीं। हमारा सम्पूर्ण जीवन पर्यावरण पर ही आधारित हैं अगर पर्यावरण नहीं रहेगा तो जीवन भी नहीं रहेगा। प्रकृति है तो जीवन है। इसलिए मनुष्य का सबसे प्राचीन धर्म प्रकृति है। प्रकृति की रक्षा करना ही मनुष्य आदी धर्म था। ।मेरे मन में यहां एक प्रश्न है ? धर्म क्या है, धर्म की परिभाषा क्या है । आप सोच रहे होंगे कि यह क्या बात हुई, आप अपने मन से ही प्रश्न पूछ रहे हैं और साथ में अपने आप ही उन प्रश्नों के उतर दे रहे हैं। आपका यह सोचना सत्य है। यह प्रश्न मेरा मन मेरी आत्मा से पूछ रहा है और इन प्रश्नों का उतर मेरी अंतरात्मा अपने आत्मज्ञान से दे रही हैं। किसी भी मनुष्य का मन उसके जीवन का प्रतिबिंब होता है। मन ही सदैव जीवन से प्रश्न करता है जो मनुष्य इन प्रश्नों का हल ढूंढता है उसी का जीवन महान होता है। धरती पर जितने भी महान व्यक्ति हुए उनकी महानता के पीछे उनके मन के वह प्रश्न थे जिनको उन्होंने समझा और उनका हल निकाला। इन प्रश्नों को जानने और समझने के लिए अपने मन के इशारों पर चलना पड़ता है। अपने आप को समझना पड़ता हैं। अपने भीतर झांककर देखना पड़ता है, अपने मन की सुनने के लिए दुनिया से, अपनो से लड़ना पड़ता हैं ।

Human life is the best among all creatures, human life is priceless. Human life is the biggest capital of man.  It is our good fortune that we have got human life.  We should value our life. Human life is the best among all living beings.  Humans are the most intelligent, rational and sensible creatures among all creatures.  Countless creatures have taken birth on the earth till date.  Crores of species lived here, but no creature has got as much progress till date as humans have developed.  Man's life has always been great, the only reason for this is kindness to animals and true loyalty towards nature.  Man has always been a worshiper of nature.  Man has been born to protect nature and living beings.  Even today we all humans love nature.  Our love and affection towards nature is as much today as it was of our forefathers.  Human life and environment complement each other.  There is no existence of man without environment.  Our whole life is based on the environment, if the environment is not there then life will not be there either.  If there is nature then there is life.  That's why the oldest religion of man is nature.  Protecting nature was the religion used by man.  .I have a question here in my mind ?  What is religion, what is the definition of religion.  You must be thinking that what happened, you are asking questions from your mind and at the same time you are giving answers to those questions on your own.  Your thinking is correct.  My mind is asking this question to my soul and my conscience is giving answers to these questions with its knowledge of self.  The mind of any man is the reflection of his life.  The mind always questions life, the man who finds solutions to these questions, his life is great.  Behind the greatness of all the great people on earth, there were those questions in their mind which they understood and solved.  To know and understand these questions, one has to follow the dictates of one's mind.  You have to understand yourself.  You have to look inside yourself, you have to fight with the world and your own people to listen to your mind.

Post a Comment

Previous Post Next Post